हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे सर्वश्रेष्ठ और पोषणयुक्त आहार देना चाहते हैं, जिससे कि उनके नन्हें मुन्नों का संपूर्ण विकास हो और वे स्वस्थ रहें। हालांकि, कई बार भोजन के इतने सारे विकल्प होने के कारण भी बच्चों को सही न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता, क्योंकि यह समझना कठिन हो जाता है कि उन्हें क्या परोसा जाए।

बच्चों के डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

दाल

दाल एक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने का सबसे बढ़िया स्त्रोत है। इसलिए बच्चों की थाली में दाल मुख्य रूप से होने ही चाहिए, ताकि उनका बेहतर विकास हो सके। रोजाना दाल खाने से हड्डियां स्वस्थ होती हैं, मांसपेशियों मजबूत होती हैं और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

अनाज

खासतौर से साबुत अनाज, बच्चों में फाइबर की कमी को पूरा करने का एक बढ़िया स्रोत है। इसे खाने से बच्चे का पाचन स्वास्थ्य अच्छा होता है और उनका पेट भी भरा हुआ महसूस करता है। अनाज विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं, जो छोटे बच्चों को बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण एलिमेंट हैं।

बाजरा

बाजरा एक ग्लूटन फ्री अनाज है, जो पचाने में आसान होता है। साथ ही ये ग्लूटन इंटोलरेंस रोग वाले बच्चों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी और ई, और मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है। बढ़ते बच्चों के लिए ये पोषक तत्व महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये हड्डी और मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं, इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।

ओट्स

ओट्स कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे ओटमील, ओट-बेस्ड स्नैक्स, ओट्स चीला समेत और भी अलग तरह के डिशेज। ये फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ई, मैग्नीशियम और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का खजाना हैं। ओट्स में मौजूद पोषक तत्व बच्चों में वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

क्विनोआ

क्विनोआ  प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी और ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। ये पोषक तत्व बच्चों में वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक हैं। बच्चों के डाइट में क्विनोआ शामिल करने से उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होने में मदद मिलती है।