जयपुर देव फेस्टिवल में हेमा मालिनी सहित कई हस्तिया करेंगी शिरकत
जयपुर । मशहूर फिल्म अभिनेता देव आनंद की सौवीं जयंती पर जयपुर में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित जयपुर देव फेस्टिवल में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी सहित कई फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। ‘द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी‘, जयपुर द्वारा श्री आनंद की सौंवी जयंती के उपलक्ष्य में 24 सितंबर से तीन दिवसीय एक यादगार एवं भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी अध्यक्ष रवि कामरा ने इसकी जानकारी देकर बताया कि समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। समारोह में आज भी युवाओं के हरदिल अजीज फैशन स्टाइल आइकॉन देव आनंद से जुड़े लम्हों को याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर शाम छह बजे से देव साहब को समर्पित गाता रहे मेरा दिल गीतों भरी संगीतमय शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी में होगी। वहीं 25 सिंतबर को जवाहर कला केंद्र में एक पोस्ट एंड टेलीग्राफ डिपार्टमेनेट के द्वारा फिल्म अभिनेताओं की पोस्टल स्टाम्प प्रदर्शनी होगी। 26 सितम्बर सुबह 10 बजे जवाहर कला केन्द्र में जयपुर के 10 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी देव साहब पर केन्द्रित म्यूजिकल प्रश्नोत्तरी में भाग ले रहे हैं, जिसका संचालन रिटायर्ड आईएएस महेन्द्र सुराना करने वाले हैं।
देव साहब के दीवानों में जानी-मानी अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी , लेखक एवं पदमश्री भावना सोमैया, प्रोडूसर अमित खन्ना शिरकत करने वाले हैं। वहीं जयपुर के म्यूजिक आइकॉन पदम् भूषण ग्रामी अवार्ड विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा पर लाइव परफॉर्मन्स विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिटी लाइव चैनल के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर जयपुर के कई सिनेमाघरों में देव आनंद की फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला