राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले....
राजस्थान में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी धूलभरी हवा और तेज बारिश हुई। कई ज़िलों में ओले भी गिरे। रात दस बजे बाद जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में चली हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गये। तेज बिजली चमकने के साथ बारिश होने से एक बार तो लोगों में भय उत्पन्न हो गया। जैसलमेर, बीकानेर, दौसा और टोंक ज़िलों में बारिश के साथ ओले गिरे।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे प्रदेश में मई महीने में भारी बारिश हो रही है। अगले 48 घंटों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को प्रदेश के लगभग सभी ज़िलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। ओले भी गिरे थे ।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह