21 सितंबर को भिलाई आएंगी प्रियंका
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 सितंबर को एक बार फिर छत्तीगसढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। खरगे से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई में आएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी सभा में शामिल होंगे। राहुल गांधी का 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन किसी अन्य कार्यक्रम के कारण यहां का प्रवास टल गया है।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवाराें की सूची को लेकर बघेल ने कहा कि टिकट को प्रक्रिया चल रही है। सीईसी की बैठक हो गई है। अभी दो-तीन बैठकें और होंगी, उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के बाद पहली सूची जारी होगी। सीडब्ल्यूसी में खरगे की नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से पता चला है। वह वरिष्ठ नेताओं से अनुमति लेकर कार्यक्रम से जल्दी लौट गए थे। बिलासपुर में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल होने के कारण वह वापस आ गए थे।

डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
खरगोन में नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा ने मोनालिसा-फरमान विवाह को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ